जानसठ: थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा में सड़क विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा मे रविवार लगभग 11:00 के आसपास एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुई, जिसमें बताया जा रहा है कि सड़क विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए जिसमें एक नकाबपोश दबंग पक्ष गाली गलौज और हाथों में एट पत्थर के अलावा बंदूक भी लहराते हुए नजर आए,पुलिस ने दबंग पक्ष के विरुद्ध संज्ञान गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।