जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा निवासी ताऊ और भतीजी की पाकिस्तान हमले में हुई मौत, दोनों शवों का किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ककरौली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा मे सोमवार शाम 6:00 के आसपास ताऊ और भतीजी के शवो को सुपुर्द खाक किया गया,आपको बताते चले जम्मू कश्मीर के राजौरी मे पाकिस्तान हमले मे मुजफ्फरनगर निवासी ताऊ साहिब और डेड साल की मासूम भतीजी आयशा नूर की मौत हो गई थी जिनका शव गाँव खाईखेड़ा पंहुचा और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुपुर्द खाक हुआ,पीड़ित परिवार ने मुवावजे की बात कही