बरौली: माधोपुर ओपी की पुलिस ने बाइक सवार 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 144 टेट्रा पैक शराब की जब्त व ओपी प्रभारी ने दी जानकारी
माधोपुर ओपी की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो शराब तस्करों को 144 टेट्रा पैक शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश कर दिया है। इसकी जानकारी ओपी प्रभारी विनीत विनायक ने दी है।