कोरबा: कोरबा में युवक ने आत्महत्या से पहले प्रेमिका को भेजा वीडियो, बड़े भाई ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश
Korba, Korba | May 14, 2026 सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक में एक 27 वर्षीय युवक मनीष चंद्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर बड़े भाई ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मनीष पंखे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई की।