मितांश इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने काटा फीता
उरई। क्षेत्रवासियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में एक अच्छी खबर सामने आई है। शहर के राठ रोड स्थित शिवम् पेट्रोल पंप के बगल में मितांश इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। शोरूम का उद्घाटन सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने फीता काटकर किया और प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन अवसर पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि आज के समय में इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटी पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
शोरूम संचालक वीरेंद्र राजपूत (कुशमिलिया) ने विधायक समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि एक बार सेवा का मौका अवश्य प्रदान करें, ग्राहकों को बेहतर वाहन, उचित जानकारी और अच्छी सेवा देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
मितांश इंटरप्राइजेज पर ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटी के विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी जरूरत के अनुसार स्कूटी के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। शोरूम के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर मनोज राजपूत,किशोरी बापू ,कैलाश राजपूत ददरी,
सुनील द्विवेदी,कपिल राजपूत ,शैलेन्द्र राजपूत,सुशील सभासद ,कंचन राजपूत
ज्ञानेंद्र राजपूत
Jalaun, Jalaun | Sep 4, 2026