भोगांव: बेवर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध पैथोलॉजी व झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
बेवर थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध पैथोलॉजी लैब और नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार के द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। विभाग की सख्ती के बाद कई झोलाछाप डॉक्टर अपनी अवैध क्लीनिकों पर ताले लगाकर फरार हो गए हैं, जबकि कई संचालकों में कार्रवाई का डर साफ दिखाई दे रहा है।