भिंड नगर: महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केशव सिंह भदोरिया का भिंड आगमन,BJPकार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस पहुंचकर किया स्वागत
भिंड। मध्य प्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केशव सिंह भदोरिया गुरुवार शाम 5 बजे एकदिवसीय प्रवास पर भिंड पहुंचे। उनके सर्किट हाउस पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां एकत्रित हो गए और फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।स्वागत कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे