कर्वी: चित्रकूट की एक बावली में नहाने गई 13 वर्षीय किशोरी की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के अमीनपुर छूलहा गांव में आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बावली में नहाने गई 13 वर्षीय अंसू त्रिपाठी डूब गई। ग्रामीणों ने गोताखोर की मदद से करीब 3 घंटे बाद दोपहर 1 बजे उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।