खोदावंदपुर: बाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 5 में शौचालय की स्थलीय जांच करने के बहाने बाइक से आए बदमाशों ने महिला से छीनी चेन
बनाए गए शौचालय का स्थल जांच करने के बहाने आए बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले का सोने का चेन छीनकर फरार हो गया। यह घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी व जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन झा की पत्नी पल्लवी कुमारी के साथ घटी। पीड़ित महिला ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया है।