खोदावंदपुर: एफसीआइ की टीम ने बरियारपुर पूर्वी पंचायत में गेहूं खरीद को लेकर किसानों को किया जागरूक
बरियारपुर पूर्वी पंचायत में गेहूं खरीद के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा। इस अभियान में एफसीआई समस्तीपुर के भुगतान अधिकारी राजेश कुमार एवं गुण नियंत्रक अधिकारी राहुल कुमार ने किसानों के साथ वर्ष 2024-25 में गेहूँ खरीददारी को लेकर विस्तार से चर्चा की।अधिकारियों ने कहा कि अब किसानों को सरकारी दर ₹2275 से गेहूं लेकर 48 घंटे में किसान को भुगतान किया जाएगा।