खोदावंदपुर: खोदावंदपुर निर्वाची पदाधिकारी व सीओ सहित थानाध्यक्ष ने खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की विभिन्न सीमा पर चलाया वाहन जांच अभियान
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव तक विधि व्यवस्था बनाए रखने व आम जनमानस में विश्वास पैदा करना तथा निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर खोदावंदपुर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नवनीत नमन एवं सीओ प्रीति कुमारी, एसएचओ ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया।