पलासी: डेहती गांव में घरेलू विवाद के बाद एक युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज जारी
Palasi, Araria | Oct 16, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी गांव में घरेलू विवाद के कारण एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब युवती अचेत होने लगी तो परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जिसका इलाज डॉ प्रदीप कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद सूचना थाने को भेज दी गई है। जहां युवति की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।