रॉबर्ट्सगंज: निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची
निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती महिला की बुधवार सुबह 10 बजे हुई मौत को लेकर परिजनों ने हंगामा किया पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि रुक्मणि पटेल निवासी केकराही को सहारा अस्पताल राबर्टसगज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था आज सुबह उनकी मौत हो गयी परिजनों ने गलत इलाज को लेकर जमकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दिया,इस दौरान अस्पताल संचालक फरार हो गया