भोरे: खदही गांव में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की दो बाइकों में लगाई आग, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के खदही गांव में 17 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने दो बाईकों में आग लगा दी। जिससे बाइक पूरी तरह से जल गई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसमें खदही गांव के निवासी जनकधारी सिंह ने आरोप लगाया है कि 17 जनवरी की रात घर के सभी सदस्य से हुए थे। इसी बीच अज्ञात लोगों ने मेरे घर में आग लगा दी। जिससे मेरी दो बाइक जल गई।