भोरे: जगतौली गांव में चोरी के आरोप में एक लड़के के साथ मारपीट, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली गांव में चोरी का आरोप लगाकर एक लड़के को मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के जगतौली गांव निवासी युनुस अंसारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि गांव के ही हीरालाल गुप्ता और उनके पुत्र सुशील गुप्ता ने मेरे पुत्र को रोड पर से घसीट कर घर के अंदर लेकर चले गये और बेरहमी से पीटा।