रमना: डायन-बिसाही के शक में हत्या: रमना के छह दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
Ramna, Garhwa | Jun 30, 2026 डायन-बिसाही के शक में हुई हत्या के एक चर्चित मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्री बंशीधर नगर ऊंटारी की अदालत ने छह अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2020 का है, जिसमें रमना थाना क्षेत्र के बुल्का गांव के भालपहाड़ी टोला निवासी कोइल भुइयां की डायन-बिसाही के शक में हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होन