बेगूसराय: कारगिल भवन में उद्योग विभाग द्वारा स्वीकृत ऋण पत्र का DM ने किया वितरण, दिए कई निर्देश
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत कारगिल भवन में बुधवार की शाम 04:00 बजे पांच लाभुकों को कुल 39.42 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र दिया. इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत 11 लाभुकों के बीच 56.41 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किया. इससे पूर्व उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हुई.