बेगूसराय: कदराबाद के विद्यालय में शिक्षक द्वारा हनुमान जी को मुस्लिम कहने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया बयान
बछवारा प्रखंड के कैदराबाद के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक जियाउद्दीन द्वारा हनुमान जी को मुसलमान बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार की दोपहर 02:00 बजे बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक हमारे संसदीय क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं. केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कार्रवाई की मांग की है.