बेगूसराय: ITI कैंपस में जिला नियोजनालय द्वारा 17 अभ्यर्थियों को दिया स्टडी किट, NCS पोर्टल पर निबंधन आवश्यक
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में स्टडी किट का वितरण किया गया. जहां जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बुधवार की दोपहर 03:00 बजे आर्थिक रूप से कमजोर कुल 17 लाभुकों को योजना का लाभ दिया. 17 लाभुकों में दो लाभुकों को बीपीएससी एवं एक लाभुक को यूपीएससी के लिये अधिकतम पांच हजार तक का किट दिया गया.