बेगूसराय: डीएम ने की लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक
कार्यालय कक्ष में बुधवार की दोपहर 02:00 बजे डीएम तुषार सिंगल की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित नल जल योजना की पंचायतवार गहन समीक्षा कर सभी नल जो कार्यरत नहीं हो उसे जल्द से जल्द ठीक करवाए.