Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

शिक्षको की मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम पर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन रेलमगरा, राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न तरह की मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह चौहान एवं प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा के आव्हान पर रेलमगरा में मुख्यमंत्री के नाम पर प्रदेश संगठन मंत्री भगवत आमेटा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी आकांक्षा दूबे को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश संगठन मंत्री भगवत आमेटा ने बताया कि 2018 के बाद तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण नहीं होने से शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है,तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी में पिछले छः वर्षों से पदोन्नति बकाया है,पूर्व में जिन विद्यालयो के भवन जर्जर एवं मरम्मत के लिए सूचीबद्ध किए थे उनकी स्थिति आज भी पूर्व जैसी होने से छात्रों की पढ़ाई व सुरक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है। वेतन सरंक्षण के तहत पे प्रोटेक्शन का लाभ तृतीय श्रेणी अध्यापकों को दिया जाए,इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण,सरेंडर लीव,जीपीएफ,राज्य बीमा राशि के भुगतान पर अघोषित आर्थिक नाकेबंदी को खत्म कर शीघ्र भुगतान व्यवस्था शुरू करवाई जावे। 2010से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट परीक्षा से मुक्त किया जाए। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 2015 में बनी स्टाफिंग पैटर्न व्यवस्था को लागू की जाए। इस अवसर पर बिनकेश मीणा, शान्ति लाल कुमावत,शकुंतला सैनी,प्रमोद सैनी,सीताराम मीणा,लोकेश मीणा,बाबूलाल कुम्हार,सोनपाल सैनी,घनश्याम धाकड़ सहित अनेक शिक्षक, शिक्षकाएं उपस्थित रहे। #Rajsamandnews

Nathdwara, Rajsamand | Jul 10, 2026