सिंघेश्वर: एनएच-106 और 107 पर डीएम-एसपी का एक्शन मोड, अतिक्रमण और जाम पर सख्ती के निर्देश
सिंघेश्वर में रविवार को डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप कुमार सिंह ने एनएच-106 और 107 का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और जाम की समस्या का जायजा लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सिंहेश्वर बाजार में अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाने और सब्जी आढ़त में निर्धारित समय पर ही लोडिंग-अनलोडिंग कराने का आदेश दिया गया