गोपालगंज: थावे मंदिर के विकास कार्य में सुस्ती पर मुख्य सचिव ने दो इंजीनियरों पर की कार्रवाई: विधायक मंजीत
थावे दुर्गा मंदिर रेनोवेशन प्रोजेक्ट से दो इंजीनियरों को हटा दिया गया. काम में लापरवाही और प्रोजेक्ट का काम धीमी गति से होने की वजह से यह एक्शन लिया गया। मालूम हो कि मंदिर का रेनोवेशन किया जा रहा है. थावे दुर्गा मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। इसकी जानकारी विधायक मंजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार की शाम 4 बजे दी।