Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

विदिशा नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरनपुरा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

Vidisha Nagar, Vidisha | May 18, 2026
सोमवार सुबह 6:30 के लगभग पुरनपुरा आज्ञाराम कॉलोनी के पास एक व्यक्ति ने दो नाली बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली, उसकी लाश के साथ बंदूक भी मौके पर पड़ी हुई है, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आत्महत्या के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल सका है।

MORE NEWS

चार पहिया वाहन पर नहीं साइकिल पर तहसील नेम प्लेट लगी है

चार पहिया वाहन पर नहीं साइकिल पर तहसील नेम प्लेट लगी है

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 28, 2026

गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए सैकड़ो की संख्या में भक्त सड़कों पर

गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए सैकड़ो की संख्या में भक्त सड़कों पर

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 27, 2026

नटेरन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का "शक्ति संचय कार्यक्रम" आयोजित 
.. 
आगामी माह में स्वैच्छिकता पर्व, हरियाली यात्रा सहित 5 बड़े अभियान का शुभारंभ 
..
ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विकासखंड नटेरन में “शक्ति संचय कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की एक दिवसीय समीक्षा बैठक-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ-साथ सीएम इंटर्न्स ने भी सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्र के दौरान एजेंडे के अनुसार ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। समितियों के कामकाज में आ रही चुनौतियों पर चर्चा कर उनके समाधान के उपाय भी बताए गए। विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को शासन की विभिन्न समसामयिक लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें गाँव-गाँव तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सेतु की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

अगस्त माह की गतिविधियों की बनी रूपरेखा -
     बैठक में आगामी माह अगस्त में चलाए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति तैयार की गई। तय किए गए प्रमुख कार्यक्रम अनुसार 12 अगस्त 2026 से स्वैच्छिकता पर्व- समाज सेवा को जन आंदोलन बनाने हेतु, हरियाली यात्रा - पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, नवांकुर सखी कार्यक्रम - महिला सशक्तिकरण "एक पेड़ मां के नाम" अभियान - वृक्षारोपण को बढ़ावा, तिरंगा यात्रा - राष्ट्रीय भावना का प्रसार,सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर भी चर्चा की गई।

नशा मुक्ति की ली शपथ -
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला समन्वयक, जनप्रतिनिधियों और सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक शपथ ली। सभी ने समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री खरवार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीलेश धाकड़ एवं विकासखंड समन्वयक श्री भीकम सिंह दांगी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के प्रमुख श्री गोविंद शर्मा, श्री बाबूलाल धाकड़ एवं श्री राधेश्याम यादव, परामर्शदाता श्री अभिषेक शर्मा, श्री प्रवीण शर्मा एवं श्री अशोक धाकड़ सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं सीएम इंटर्न्स उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को आगामी समय में जनकल्याणकारी गतिविधियों, सामाजिक जागरूकता एवं विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। #vidisha #JansamparkMP

नटेरन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का "शक्ति संचय कार्यक्रम" आयोजित .. आगामी माह में स्वैच्छिकता पर्व, हरियाली यात्रा सहित 5 बड़े अभियान का शुभारंभ .. ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विकासखंड नटेरन में “शक्ति संचय कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की एक दिवसीय समीक्षा बैठक-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ-साथ सीएम इंटर्न्स ने भी सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्र के दौरान एजेंडे के अनुसार ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। समितियों के कामकाज में आ रही चुनौतियों पर चर्चा कर उनके समाधान के उपाय भी बताए गए। विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को शासन की विभिन्न समसामयिक लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें गाँव-गाँव तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सेतु की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अगस्त माह की गतिविधियों की बनी रूपरेखा - बैठक में आगामी माह अगस्त में चलाए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति तैयार की गई। तय किए गए प्रमुख कार्यक्रम अनुसार 12 अगस्त 2026 से स्वैच्छिकता पर्व- समाज सेवा को जन आंदोलन बनाने हेतु, हरियाली यात्रा - पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, नवांकुर सखी कार्यक्रम - महिला सशक्तिकरण "एक पेड़ मां के नाम" अभियान - वृक्षारोपण को बढ़ावा, तिरंगा यात्रा - राष्ट्रीय भावना का प्रसार,सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर भी चर्चा की गई। नशा मुक्ति की ली शपथ - कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला समन्वयक, जनप्रतिनिधियों और सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक शपथ ली। सभी ने समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री खरवार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीलेश धाकड़ एवं विकासखंड समन्वयक श्री भीकम सिंह दांगी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के प्रमुख श्री गोविंद शर्मा, श्री बाबूलाल धाकड़ एवं श्री राधेश्याम यादव, परामर्शदाता श्री अभिषेक शर्मा, श्री प्रवीण शर्मा एवं श्री अशोक धाकड़ सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं सीएम इंटर्न्स उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को आगामी समय में जनकल्याणकारी गतिविधियों, सामाजिक जागरूकता एवं विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। #vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

सिरोंज में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त निरीक्षण में मिलीं कई गंभीर अनियमितताएं
..
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सिरोंज अनुभाग अंतर्गत संचालित घरेलू गैस एजेंसियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया। एसडीएम श्री ओमनारायण बड़कुल के नेतृत्व में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री दोजीराम अहिरवार, सहायक आपूर्ति अधिकारी (एएसओ) श्री प्रकाश यादव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (जेएसओ) श्री सत्यपाल सिंह जादौन, राजस्व अमले एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने तीन गैस एजेंसियों—प्रिंसी भारत मुगलसराय ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी, बामोरीशाला इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी तथा हीरा गैस एजेंसी सिरोंज—के कार्यालयों एवं गोदामों का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तीनों गैस एजेंसियों में अनेक गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच दल को स्टॉक संबंधी गड़बड़ियां, आवश्यक सूचना प्रदर्शित करने वाले डिस्प्ले बोर्ड का अभाव, बैलेंस शीट एवं उपभोक्ता शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर प्रदर्शित नहीं होना, कर्मचारियों की पहचान संबंधी व्यवस्था का अभाव तथा सर्विस वाहनों की पहचान स्पष्ट नहीं मिलने जैसी कमियां मिलीं। इसके अलावा वाहनों का सत्यापन नहीं कराया जाना तथा अभिलेखों का अव्यवस्थित संधारण भी पाया गया।
     
संयुक्त दल ने गैस गोदामों का निरीक्षण करते हुए गोदाम के डायवर्सन, अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) मानकों के पालन में कमी, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के स्पष्ट अभाव तथा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने जैसी गंभीर अनियमितताओं को भी चिन्हित किया। साथ ही गैस वितरण प्रणाली से संबंधित शासन के विभिन्न दिशा-निर्देशों एवं नियमों का समुचित पालन नहीं किया जाना भी जांच में सामने आया।

निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसियों के प्रोपराइटर एवं प्रबंधकों से गैस वितरण व्यवस्था, अनुज्ञप्तियों तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जानकारी भी प्राप्त की गई। जांच दल द्वारा पाई गई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित गैस एजेंसियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955, मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 तथा अन्य प्रासंगिक आदेशों के उल्लंघन के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
   
संपूर्ण जांच प्रतिवेदन आवश्यक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा, गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता तथा शासन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे। #vidisha #JansamparkMP

सिरोंज में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त निरीक्षण में मिलीं कई गंभीर अनियमितताएं .. जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सिरोंज अनुभाग अंतर्गत संचालित घरेलू गैस एजेंसियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया। एसडीएम श्री ओमनारायण बड़कुल के नेतृत्व में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री दोजीराम अहिरवार, सहायक आपूर्ति अधिकारी (एएसओ) श्री प्रकाश यादव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (जेएसओ) श्री सत्यपाल सिंह जादौन, राजस्व अमले एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने तीन गैस एजेंसियों—प्रिंसी भारत मुगलसराय ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी, बामोरीशाला इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी तथा हीरा गैस एजेंसी सिरोंज—के कार्यालयों एवं गोदामों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों गैस एजेंसियों में अनेक गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच दल को स्टॉक संबंधी गड़बड़ियां, आवश्यक सूचना प्रदर्शित करने वाले डिस्प्ले बोर्ड का अभाव, बैलेंस शीट एवं उपभोक्ता शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर प्रदर्शित नहीं होना, कर्मचारियों की पहचान संबंधी व्यवस्था का अभाव तथा सर्विस वाहनों की पहचान स्पष्ट नहीं मिलने जैसी कमियां मिलीं। इसके अलावा वाहनों का सत्यापन नहीं कराया जाना तथा अभिलेखों का अव्यवस्थित संधारण भी पाया गया। संयुक्त दल ने गैस गोदामों का निरीक्षण करते हुए गोदाम के डायवर्सन, अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) मानकों के पालन में कमी, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के स्पष्ट अभाव तथा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने जैसी गंभीर अनियमितताओं को भी चिन्हित किया। साथ ही गैस वितरण प्रणाली से संबंधित शासन के विभिन्न दिशा-निर्देशों एवं नियमों का समुचित पालन नहीं किया जाना भी जांच में सामने आया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसियों के प्रोपराइटर एवं प्रबंधकों से गैस वितरण व्यवस्था, अनुज्ञप्तियों तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जानकारी भी प्राप्त की गई। जांच दल द्वारा पाई गई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित गैस एजेंसियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955, मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 तथा अन्य प्रासंगिक आदेशों के उल्लंघन के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। संपूर्ण जांच प्रतिवेदन आवश्यक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा, गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता तथा शासन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे। #vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

विदिशा में फसल बीमा जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी, 130 पंचायतों में पहुंचकर किसानों को करेंगे जागरूक 
..
26 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, अऋणी किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस 
..
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा "फसल बीमा माह" के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को विदिशा से दो विशेष जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक किसानों, विशेष रूप से अऋणी किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाकर उन्हें फसल बीमा के लिए प्रेरित करना है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की अनिश्चितताओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

स्थानीय विधायक श्री मुकेश टंडन, जिला पंचायत सीईओ श्री ओ.पी. सनोडिया तथा उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन ने संयुक्त रूप से रविवार को उप संचालक कृषि कार्यालय परिसर से दोनों प्रचार-प्रसार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है और प्रत्येक पात्र किसान को इसका लाभ लेना चाहिए।
जागरूकता अभियान के तहत दोनों रथ 26 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जिले की लगभग 130 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। आधुनिक ऑडियो-वीडियो उपकरणों से सुसज्जित इन रथों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, बीमा कराने की समय-सीमा, प्रीमियम, दावा प्रक्रिया तथा योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जाएंगे तथा पम्फलेट वितरित कर किसानों को जागरूक किया जाएगा।

कृषि विभाग ने बताया कि इस वर्ष अभियान में विशेष रूप से अऋणी किसानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, क्योंकि ऐसे कई किसान अभी भी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक किसान फसल बीमा कराकर अपनी मेहनत और फसल को प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि, ओलावृष्टि एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षित कर सकें।

रथ रवाना कार्यक्रम में फसल बीमा कंपनी एसबीआई के जिला प्रतिनिधि श्री राघवेंद्र शर्मा एवं श्री देवेंद्र वर्मा, कृषि विभाग के जिला सलाहकार डॉ. डी.के. तिवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विशाल यादव, आत्मा कार्यालय के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक श्री प्रदीप मालवीय, श्री नरेंद्र रघुवंशी, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा महिला कृषकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि जब यह जागरूकता रथ उनके गांव पहुंचे तो वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपनी फसलों का बीमा कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अवश्य उठाएं। यह अभियान किसानों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित कृषि व्यवस्था की ओर अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। #vidisha #JansamparkMP

विदिशा में फसल बीमा जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी, 130 पंचायतों में पहुंचकर किसानों को करेंगे जागरूक .. 26 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, अऋणी किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस .. किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा "फसल बीमा माह" के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को विदिशा से दो विशेष जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक किसानों, विशेष रूप से अऋणी किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाकर उन्हें फसल बीमा के लिए प्रेरित करना है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की अनिश्चितताओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके। स्थानीय विधायक श्री मुकेश टंडन, जिला पंचायत सीईओ श्री ओ.पी. सनोडिया तथा उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन ने संयुक्त रूप से रविवार को उप संचालक कृषि कार्यालय परिसर से दोनों प्रचार-प्रसार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है और प्रत्येक पात्र किसान को इसका लाभ लेना चाहिए। जागरूकता अभियान के तहत दोनों रथ 26 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जिले की लगभग 130 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। आधुनिक ऑडियो-वीडियो उपकरणों से सुसज्जित इन रथों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, बीमा कराने की समय-सीमा, प्रीमियम, दावा प्रक्रिया तथा योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जाएंगे तथा पम्फलेट वितरित कर किसानों को जागरूक किया जाएगा। कृषि विभाग ने बताया कि इस वर्ष अभियान में विशेष रूप से अऋणी किसानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, क्योंकि ऐसे कई किसान अभी भी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक किसान फसल बीमा कराकर अपनी मेहनत और फसल को प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि, ओलावृष्टि एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षित कर सकें। रथ रवाना कार्यक्रम में फसल बीमा कंपनी एसबीआई के जिला प्रतिनिधि श्री राघवेंद्र शर्मा एवं श्री देवेंद्र वर्मा, कृषि विभाग के जिला सलाहकार डॉ. डी.के. तिवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विशाल यादव, आत्मा कार्यालय के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक श्री प्रदीप मालवीय, श्री नरेंद्र रघुवंशी, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा महिला कृषकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि जब यह जागरूकता रथ उनके गांव पहुंचे तो वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपनी फसलों का बीमा कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अवश्य उठाएं। यह अभियान किसानों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित कृषि व्यवस्था की ओर अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। #vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

विदिशा नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरनपुरा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस - Vidisha Nagar News