कदवा: निगम चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मारी, मौके पर मौत
Kadwa, Katihar | Jun 18, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के निगम चौक के समीप बुधवार को शाम छः बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोग सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ-साथ ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग किया।