गभाना: थानपुर गांव में दबंगों ने बुजुर्ग महिला को जमीन पर गिरा-गिरा कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल, मामले में FIR दर्ज
दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना चंडौस इलाके के थानपुर गांव का है। जहां दबंगों के द्वारा एक बुजुर्ग महिला को जमीन पर गिरा गिरा कर पीटा गया।इधर मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।दबंगो के द्वारा जबरन बुजुर्ग महिला के प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।महिला का आरोप है।विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई।