पवई: पन्ना पुलिस पर गंभीर आरोप: वृद्ध दंपति को जबरन जेल भेजने की कोशिश, पूर्व जनपद अध्यक्ष ने खोला मोर्चा
Pawai, Panna | Apr 10, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग 39 स्थित मड़ला थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक वृद्ध दंपति से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर जनपद पंचायत पवई की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती राजश्री चौहान ने प्रेस वार्ता कर पन्ना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।