फिरोज़ाबाद: दहेज हत्या के आरोपी पति को करबला पुलिया से गिरफ्तार किया गया
थाना दक्षिण पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पति अमित को गुरूवार शाम साढ़े पांच बजे करीब करबला की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। वादी विमलेश कुमार निवासी सैफई (इटावा) ने पुत्री देवकी की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें चार पहिया वाहन व नकदी की मांग को लेकर प्रताड़ना और फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप है।