कानपुर: ग्वालटोली में पिता के दोस्त पर 17 वर्षीय किशोरी ने अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर की आत्महत्या
ग्वालटोली थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बेटी की मौत के बाद पिता ने ग्वालटोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।पिता ने बताया था कि उनका मित्र योगेश साहू उनकी बेटी पर बुरी नियत रखता था।वह लगातार बेटी को परेशान कर रहा था जिसके चलते बेटी ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5 बजे बताया मुकदमा पंजीकृत किया गया है।