राघोपुर: गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग, तीन घर जलकर राख; लाखों की संपत्ति नष्ट
प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 4 में गैस सिलेंडर की पाइप लीकेज होने से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। अर्जुन पासवान के घर से शुरू हुई आग ने पड़ोसी टुनटुन पासवान और सुकेश पासवान के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग