केशकाल: नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम बच्चे, ग्राम पंचायत चिपरेल के आश्रित ग्राम का मामला
कोंडागांव जिले में आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां विकास नहीं पहुंच पाया है।केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपरेल के आश्रित ग्राम डीहीपारा की नदी में इन दिनों लबालब पानी भरा हुआ है। हालात ये हैं कि बच्चे अपना भविष्य संवारने उफनती नदी पार कर स्कूल जाते हैं। ग्रामीणों ने नेताओं, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कई बार पुल निर्माण करवाने की मांग की है।