संदेश: मुख्यमंत्री के आह्वान पर बकरी पंचायत में जदयू ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर आज संदेश के बकरी पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के भोजपुर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झमन ने किया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को मतदान के महत्व से अवगत कराना और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।