संदेश: संदेश के अखगांव में 25 शैय्या अस्पताल की मिली स्वीकृति, स्वास्थ्य मंत्री ने 6 बेड वाले अस्पताल के निर्माण की दी सहमति
संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अखगांव में अब स्वास्थ्य सुविधाएं और सुदृढ़ होने जा रही हैं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, किसान मोर्चा बिहार सह संयोजक एवं संदेश विधानसभा से सक्रिय नेता राम दिनेश यादव के प्रयासों से क्षेत्र में 25 बेड वाले नव स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिल गई है।उन्होंने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को ज्ञापन सौंपा था।