संदेश: बेलगाम में ऑल्टो कार ने सड़क किनारे जा रहे पोस्ट मास्टर को कुचला, हुई मौत, वह मनीयच्छ गांव स्थित उप डाकघर में कार्यरत थे
संदेश विधानसभा क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह बेलगाम ऑल्टो कार ने सड़क किनारे जा रहे हैं पोस्टमास्टर को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।