संदेश: तीर्थकॉल में आशा कार्यकर्ता को गोली मारने के मामले में समधी की पहली गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत तीर्थकॉल गांव में हथियारबंद बदमाशों के द्वारा आशा कार्यकर्ता को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। इसके बाद परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कर इलाज करवाया गया था। वही इस मामले में परिजनों के द्वारा स्थानीय थाना में केस दर्ज करवाया गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधि को गिरफ्तार कर लिया था।