अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कुरारा पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। कुरारा थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त पवन कुमार पुत्र रामनारायन निवासी ग्राम झलोखर थाना कुरारा को सय्यैद बाबा मजार कस्बा कुरारा के पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।