हजारीबाग में ब्रह्मऋषि समाज के संस्थापक अध्यक्ष एवं दीपुगढ़ा निवासी मुकेश कुमार सिंह पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में वे घायल हो गए, घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में आरोग्यं अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।