लोहरदगा: लोहरदगा में हल्की बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, राजकीय कस्तूरबा बालिका मध्य विद्यालय बना जलभराव का टापू।
लोहरदगा शहर के हृदयस्थल में स्थित राजकीय कस्तूरबा बालिका मध्य विद्यालय इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता और जल निकासी व्यवस्था की बदहाली का दंश झेल रहा है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे विद्यालय परिसर और मुख्य गेट के सामने का दृश्य बेहद चिंताजनक नजर आया, जहां हल्की बारिश के बाद ही पूरे परिसर और मुख्य सड़क पर घुटने तक पानी जमा हो गया था।