गुना नगर: गुना में नगर पालिका ने किया चुनाव का पर्व देश का गर्व कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान करने दिलाई शपथ
चुनाव का पर्व- देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम के तहत कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देश पर CMO तेज सिंह यादव ने नपा क्षेत्र गुना में मतदाता जागरूकता किया। विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आम जन को नैतिक मतदान करने एवं अन्य मतदाताओं को मतदान दिवस पर मतदान करने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।