गुना नगर: नानाखेड़ी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में होलिका दहन के स्थान पर सफाईकर्मी ने डाला कचरा लोगों मे आक्रोश
नानाखेड़ी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में एक सफाई कर्मचारी ने होलिका दहन स्थल पर कचरे की पूरी गाड़ी खाली कर दी, जिससे मौजूद लोगों को परेशानी हुई। इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों के साथ मारपीट भी की। नानाखेड़ी इलाके में वृद्ध आश्रम बस्ती के लोगों ने इस मामले के खिलाफ प्रतिक्रिया दिखाई है और कार्रवाई की मांग की गई है।