गुना नगर: गुना में 100 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन 25 मार्च सोमवार को खेली जाएगी होली दिनभर चला तैयारीओ का दौर
गुना में रंगों के पर्व होली का उल्लास शुरू हो गया है। होली पर्व को लेकर 24 मार्च को दिनभर लोगों द्वारा तैयारियां की गई। वहीं रात में 11 बजे के बाद होलिका दहन और 25 मार्च सोमवार को रंग गुलाल के साथ होली पर्व सौहार्द के साथ मानेगा। कलेक्टर और एसपी ने आचार संहिता का पालन करते हुए शांति सौहार्द के साथ लोगों से होली पर्व मनाने की अपील की है।