गुना नगर: रुठियाई निवासी व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति के पड़ोसी से परेशान , ईट से किया था हमला , डर के कारण नहीं जा पा रहा घर
रुठियाई निवासी गंगाराम चंदेल का दावा है कि उनके पड़ोसी रामस्वरूप कुशवाह हत्या के आरोपी हैं और उन्होंने उन्हें धमकियाँ दी हैं। गंगाराम के सिर पर ईंट फेंककर हमला किया गया था, जिससे उन्हें चार टांके आए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है और इलाज जारी है। पुलिस ने गंगाराम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने से मना किया है।