गुना नगर: अतिथि शिक्षकों ने मांगों को लेकर गुना दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया ज्ञापन
गुना जिले के अतिथि शिक्षकों ने गुना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन दिया है। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति एमपी के गुना से सुनील परिहार ने बताया, पूर्व सीएम शिवराज सिंह की घोषणा के अनुसार विभागीय परीक्षा, आरक्षण बोनस अंक, अनुबंध के साथ रिक्त पदों पर किस कारण से बाहर हुए, अतिथि शिक्षकों को समायोजित करने सहित अन्य मांगे ज्ञापन देकर रखी गई।