खरसिया: नशे पर छाल पुलिस का शिकंजा: झारखंड नंबर बाइक से महुआ शराब तस्करी, चौक पर घेराबंदी कर दबोचा गया
छाल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झारखंड नंबर की स्प्लेंडर बाइक को खेदापाली चौक पर पकड़ा। बाइक से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वाहन सहित करीब 22 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया।