शाजापुर: गोगा नवमी पर वाल्मीकि समाज ने शाजापुर में निकाला छड़ी का जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
वाल्मिकी समाज द्वारा गोगा नवमी का पर्व शाजापुर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनो द्वारा जुलूस निकाला गया जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ चीलर नदी पहुंचा जहां गोगादेव जी की आस्था से पूजा-अर्चना की गई।नगर से पांच स्थानों से छड़ी का जुलूस निकाला गया और चीलर नदी पर विधि विधान से गोगादेव जी की पूजा अर्चन के बाद विसर्जन किया गया।