शाजापुर: भारतीय किसान संघ ने शाजापुर में रैली निकालकर कृषि वेज्ञानिक जीआर अंबावतिया को साैंपा ज्ञापन
शाजापुर में भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग की गई है कि भारतीय कृषि अनुसंधान ने जो विदेशी बीज खरीदी संबंधी समझाैते विदेशी कंपनियों से किए हैं। उन्हें रद्द किया जाए।समझाैते के कारण देश में जो नए बीज बन रहे हैं वो सारे विदेशी कंपनियों के हाथ में चले जाएंगे।