शाजापुर: शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने शाजापुर निवासी महिला के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी शाह पिता रमजान निवासी जिला राजगढ़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।