शाजापुर: लालघाटी थाना पुलिस ने जिला बदर बदमाश को पकड़ा, भेजा गया जेल
लालघाटी थाना पुलिस ने जिलाबदर बदमाश जगदीश जाट को लालघाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह जिलाबदर होने के बावजूद थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। इस पर पुलिस ने टीम ने उसे पकड़ा और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के जिलाबदर बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है