शाजापुर: कलेक्ट्रेट में हुई मुख्यमंत्री जनसुनवाई में 107 आवेदकों ने दिए अपनी शिकायतों और समस्याओं के लिए आवेदन
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 107 आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आवेदन दिये। जनसुनवाई कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी,संयुक्त कलेक्टर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह,अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर ने भी जनसुनवाई की।