मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस की न्याजूपुर-चरथावल मार्ग पर बदमाशों के साथ मुठभेड़, गोली लगने से 2 बदमाश हुए घायल
नगर कोतवाली पुलिस की न्याजूपुर-चरथावल मार्ग पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश शाहबाज पुत्र जहीर, फरमान पुत्र जलालुद्दीन घायल हो गए। जिनके कब्जे से पुलिस ने 2 अवैध तमंचे 315 बोर 2 जिंदा कारतूस, 2 खोके 315 बोर एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं 39800 बरामद किए हैं। जिनके द्वारा शिव चौक पर एक छिनैती की घटना को भी अंजाम दिया था।